हरे कृष्ण राधे कृष्ण
आंखे मनुष्य के दिल का आईना है, जो जुबान नही कह पाती वह आंखे कह देती हैं। इस पृथ्वी पर हर मनुष्य की आंखो का रंग अलग अलग है। हर आंखो का रंग कुछ ना कुछ बयान करता हैं। क्या बयां कर के क्या इशारा करते हैं ये रंग जानते है।
ये काली काली आंखे
आपको सच का पता है, काली आंखे वाले लोग इस दुनिया में बहुत कम हैं। बहुत कम लोग काली आंखे वाले दिखाई देंगे आपको। ये लोग बहुत ही emotional होते है,secret रखने वाले लोग होते है। ये अपनी सारी बातें मन ही मन में दबा कर रखते है। जल्दी किसी से भी कोई भी बात share नहीं करते।
ये जल्दी किसी पर विश्वास भी नहीं करते। लेकिन इन में एक खूबी है, ये जिसे भी अपनात हैं दिल से अपनाते हैं। उसकी अच्छाईयों के साथ उसकी खामियों को भी दिल से लगाते हैं। ये किसी को भी अपना दोस्त बनाते हैं तो उसे बड़ी शिद्दत से दिल से जीवन के अंतिम पड़ाव तक दोस्ती निभाते हैं।
उसे तन मन से पूरी तरह स्वीकार करते हैं और वक्त आने पर खुद की जान देने के लिए भी पीछे नहीं हटते। ये बड़े ही आशावादी दृष्टिकोण के लोग होते है। निराशा के ढेर में भी आशा की किरण खोज अपना मार्ग निकाल विजयी होने का सतत प्रयास करते हैं।
हरी आंखे की हरियाली
हिरणी जैसी हरी आंखे दुनिया में हर किसीको पसंद है। इनके रिश्तों में भावुकता बहुत होती हैं जिसके कारण भावुकता वश ये कई बार गलत फैसले भी ले लेते हैं अपने जीवन के। ये रिश्तों में भावुक होने के कारण ये किसी भी हद तक जाकर रिश्ता निभाने की कोशिश करते है।
पर जहां तक हो सके रिश्तों को टूटने से बचाने की पूरी कोशिश करते हैं। ये दोस्ती निभाने में माहिर होते है। साथ ही इनका स्वभाव बहुत ही हसमुख किस्म का होता हैं। ये दोस्तो की महफ़िल में दोस्तो को हंसा हंसा कर लोटपोट कर देते है। इतनी कॉमेडियन हरकते करते हैं और ऐसे ऐसे जोक्स चुटकुले सुनाते है कि सभी दोस्त हंस हंस कर पागल हो जाए। ये जो भी महफ़िल में शामिल हो वहा हंसी के फव्वारे छूटते ही रहते हैं।
इनका जिन्दगी को देखने का नजरिया ही अलग होता हैं। ये जीवन के हर पल को खुशनुमा होकर जीना पसंद करते है। इन में एक बात की कमी भी हैं ये ईर्ष्यालु स्वभाव के होते है। ईर्ष्या में कभी कभी कोई ग़लत हरकते भी कर जाते है फिर स्वयं ही शर्मिंदगी भी महसूस करते है।
नीली नीली आंखें
नीली आंखों वाले की बात ही अलग होती हैं। ये दिखने में सुंदर, दिमाग से स्मार्ट दयालु स्वभाव के और हमेशा दूसरे की मदद करने वाले होते है। ये दिखते कुछ है और होते कुछ है। ये आकर्षित और दोस्ती निभाने वाले दिखते तो हैं पर असलियत में होते नही है।
इनका nature diplomatic होता हैं। ये disciplined, मीठी आवाज वाले, दयालु हमेशा खुशमिजाजी में जीने वाले होते है। इनके कई रंग देखने मिलते हैं क्युकी इनके एक नही कई character होते है।
भुरी आंखो का भुरापन
भुरी आंखो वाले लोगो की संख्या इस दुनिया में बहुत है। इनका स्वभाव दुनिया में सबसे विश्वसनीय और अच्छा होता हैं। ये जिन्दगी को जिंदादिली से जीने वाले लोग होते है। ये हर किसी से मिलनसार स्वभाव के होते हैं और हर किसी के साथ कुछ ही पलों में मिक्स होकर सामनेवाले को अपना बना लेते है।
ये जिंदादिल मदमस्त जीवन व्यतीत करना पसंद करते है। इन्हे बाहर की दुनिया में दोस्तो के साथ रहना ज्यादा पसंद है। दोस्ती निभाने के लिए धन दौलत खर्च करने में भी लापरवाही बरतते हैं पर दोस्ती निभाने में और दोस्त बनाने में ज्यादा विश्वास करते है। ये attractive और confident रहते हुए जीवन के हर पहलू को जीते हैं।
स्लेटी आंखे
स्लेटी स्लेटी आंखे वाले शांतिपूर्ण जीवन जीने वाले होते है। इनका दिमाग बहुत तेज होता हैं। इन्हे एकाकी जीवन जीना पसंद है। ये अकेले अपनेआप में ही रहते है। ये ईमानदार और वफादार होते हैं। ये सादगी से जीवन व्यतीत करते हैं, इनके विचार धारा भी शुद्ध और सादगीपूर्ण होती हैं। इनकी आत्मशक्ति बलवान होने के साथ साथ ये आध्यात्मिक उन्नति भी अच्छी कर सकते है। उच्च विचारों के साथ ये excellent leader भी होते हैं।
बहुत बहुत धन्यवाद ॐ नमः शिवाय।