क्लीं मंत्र को शक्तिशाली और ऊर्जावान मंत्र माना जाता है
हर प्रकार के रिश्तों में सामंजस्य स्थापित करने की शक्ति है चाहे वह आपका वैवाहिक रिश्ता हो या दोस्ताना व्यवहार हो या रिश्तेदारी संबंध हो व्यवसायिक क्षेत्र से सम्बन्धित हो ये हर रिश्तों को सहेज सकता है।
सुख समृद्धि वैभव को भी आकर्षित कर सकता है । Job business में आ रहे अवरोधों को भी हटाने की क्षमता है इस मंत्र में।
आत्मविश्वास की कमी और कमजोर आत्मबल को मजबूत कर सकते है इसके नियमित जप से।
स्वास्थ समस्या को भी दूर किया जा सकता है।
इसका नियमपूर्वक मंत्र जाप root chakra, third eye और crown Chakra से इसकी प्रतिध्वनि टकरा टकरा कर चक्र को open कर देती हैं जिससे साधक गहरे ध्यान की अवस्था में भी प्रवेश कर सकता है।
तनाव को मंत्र जप शुरू करते हुए ही दूर कर देता है। उच्च रक्तचाप से पीड़ित व्यक्ति का रक्तचाप सामान्य रह सकता है और यहां तक कि यदि आपको निद्रा की समस्या है सोने के पूर्व इस मंत्र जप करने से अनिद्रा की समस्या दूर हो सकती हैं।
क्लीम बीज मंत्र का अर्थ
Kleem में क ल इ और म हैं शामिल है। का का अर्थ है कारण ला का अर्थ है हमारी physical body यानी भौतिक शरीर इ का अर्थ है कारण शरीर म का अर्थ है पूर्णता मतलब completion.
मंत्र में छिपी हुई शक्तियां होती हैं इसके निरंतर जप से यह जागृत होना शुरु हो सकता हैं। इसे अकेले नहीं जपना चाहिए। क्लीम के आगे और पीछे मंत्रो को जोड़कर जपने से इसके पॉवर शक्तियां और बढ़ जाती हैं।
क्लीम मंत्र के देवता हैं काली माता श्री कृष्ण भगवान एवम् कामदेव हैं। इस बीज मंत्र का स्थान चक्र में मूलाधार चक्र हैं। इस मंत्र के साथ ॐ लगाकर जपने से यह आज्ञाकर चक्र को भी उत्तेजित कर सकता हैं। ये एक बीज मंत्र हैं।

क्लीम बीज मंत्र साधना
क्लीम बीज मंत्र से जो ऊर्जा शक्ति का निर्माण होता हैं उसके सही से channelized करना भी जरूरी है। नहीं तो आपको आपके मंत्र जाप का प्रतिफल नहीं मिल सकता हैं।
जो शक्ति का आप आवाहन कर रहे हो और वह शक्ति आपको आपके जप का फल देने आयी हैं कुछ देने के लिए प्रार्थना नहीं की तो वह एनर्जी डिस्टर्ब हो जाएगी जो आपके जीवन में जीने की दिशा को भी बदल सकती है।
इस मंत्र के साथ ॐ जोड़कर जपने से इसके पॉवर और बढ़ जाते है। ॐ जोड़ने से इस मंत्र की शक्ती कई गुणा बढ़ जाती हैं।
और भी विस्तृत तरीके से वीडियो में मैंने समझाया है आप मेरा वीडियो जरूर देखिए ऐसी जानकारी दी हुई है कि आप समझिए फिर आजमा कर देखिए आपकी जिंदगी में जरूर बदलाव आ सकता हैं ।
Kleem बीज मंत्र साधना ये वीडियो जरूर देखिए डिटेल में बताया है। बहुत बहुत धन्यवाद ।

क्लीम बीज मंत्र रहस्य
क्लीम मंत्र की फल प्राप्ति आप चाहते वैसे ही हो सकती हैं। पर हर मंत्र जाप के कुछ नियम होते हैं कुछ शर्ते होती हैं जिसे आपको अवगत करवाना मैं जरुरी समझती हूं।
- सबसे पहले आप कोई भी ईश्वर की अराधना या उनके बीज मंत्र का जाप शूरू करते हो तो श्रद्धापूर्वक विश्वास के साथ करिए।
- जाप करते ही यह उम्मीद मत करिए कि तुरंत ही इसकी आपको फल प्राप्ति होगी। एक उचित समय आने पर ही हो सकती हैं तब तक के लिए आपको patience रखना होगा। आप निश्चित होकर continue श्रध्दा पूर्वक जपते रहिए उम्मीद मत छोड़िए।
- रोज नहा धोकर आसन पर बैठकर एक समय और एक स्थान निश्चित कर लीजिए और उसी तरह तय समय नित्य बीना कोई भूल चूक किए नियमपूर्वक किजिए। हां साफ सफाई वाली जगह वातावरण हो यह भी ज़रूर ध्यान रखिए।
- क्लीम बीज मंत्र यह एक जागृत मंत्र है यह सबसे पहले आप के अंदर उन्मुक्तता और जागृति के भाव को उत्पन्न कर सकता हैं। यह आप के दिलोदिमाग में अवशोषित बुराइयों को दूर करने की कोशिश कर सकता हैं। आपकी अपेक्षा से अधिक कई गुना वांछित फल की प्राप्ति करवा सकता हैं।
- क्लीम बीज मंत्र एक बहुत ही शुद्ध और शक्तिशाली मंत्र माना जाता हैं। जैसे जैसे आपके मंत्र जप की संख्या और समय बढ़ता जायेगा आप स्वयं ही खुद के अंदर अद्भुत दिव्य शक्तियों का अनुभव कर सकते हो।
- दूसरो को हानि या बर्बाद करने के उद्देश्य से यह जाप करने का प्रयत्न कर रहे हो तो कृपया क्लीम मंत्र का उपयोग कदापि ना करें। करने वाले को तो फिर विपरीत परिणाम भोगना ही पड़ता है और स्वयं के विनाश के जिम्मेदार वे खुद हो सकते हैं।
- मंत्र जपते वक्त जितनी पवित्रता और श्रद्धा होगी accordingly आप उतने ही जल्दी और उतनी अधिक positive energy और दिव्य शक्तियों को अनुभव कर सकते हो।
- मंत्र जपते वक्त सुखासन में या पद्मासन में बैठकर ध्यान मुद्रा में बैठना जरुरी है।
- मुझे विश्वास और पुरा यकीन है कि क्लीम बीज मंत्र रहस्य को अच्छे से जान गए होंगे। आप विधिवत् उचित उदेश्यपूर्ति के लिए ही करेंगे। आप जो चाहते हो आपके सकारात्मक उद्देश्य पूर्ण करने के लिए ईश्वर आपको सहायता करे और आपका मार्ग प्रशस्त करे यहीं सबके लिए प्रार्थना।🙏
Kleem mantra benefits in hindi
kleem mantra को एक शक्तिशाली और powerful मंत्र माना जाता हैं। इसके निरंतर जप करने से हमारे अंदर ऊर्जा का संचार होते रहता हैं। यही उर्जा positive energy हमारी life में बहुत कुछ changes लाने में मदद कर सकती है।
जो कि यह मंत्र की शक्ति हमेशा आपके साथ ही रहती है ये हमेशा आपके हित में अच्छा होगा वह कार्य यह अपने आप करने लगती हैं और आपको पता भी नहीं चल पाता। अब तो आप मान ही जाओगे कि ईश्वर के लिए की गई श्रद्धा से भक्ती आराधना कभी व्यर्थ नहीं जा सकती।
- इस मंत्र की ऊर्जा आपके रिश्तों में आए बिखराव में सामंजस्य स्थापित करने में मदद कर सकता हैं। पुरानी मित्रता में आई कटुता को लेकर हो या वैवाहिक संबंधों में दरार हो या आपके व्यापार वृद्धि मे रुकावट हो या कोई तंत्र मंत्र की विधि की गई हो या काला जादू जैसे प्रक्रिया आप पर या आपके परिवार पर हुई हो तो क्लीम मंत्र के निरंतर जप से हर समस्या से निजात मिल सकती हैं।
- धन सुख समृद्धि में कमी लाख मेहनत के बावजूद निराशा हताशा ही हाथ लग रही हो तो इस मंत्र के निरंतर जप से धन वैभव को आकर्षित कर सकते हो।
- Self confidence की कमी को दूर कर self awareness और self decision makers बनाने मे आपकी क्षमता को बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है। समाज या दुनिया का डर या insecurity complex जैसे प्रॉब्लम्स को भी दूर करने में मदद कर सकता हैं।
- इस मंत्र की ऊर्जा शक्ति सेहत संबंधी समस्या को भी हल करने में सक्षम बन सकते है। ऐसा माना जाता है कि क्लीम बीज मंत्र का vibrations root chakra third eye और crown chakra मे vibrate होता हैं जिससे कि यह स्ट्रेस depression anxiety जैसे मानसिक तनाव को दूर करने में मदद कर सकता हैं। इस मंत्र के निरंतर जप से मात्र से blood pressure sleeping disorders जैसे problems से भी मुक्ति मिल सकती हैं। Kleem mantra benefits in hindi hope you understand very well.👍
क्लीम बीज मंत्र पॉवर
तीन मंत्रो को आप के problem according इस्तेमाल कर सकते हो। जो आपका उद्देश्य है उसे पुरा करने के लिए। मैं आपको मां काली के, भगवान श्री कृष्ण के और कामदेवजी के मंत्र बता रहीं हूं जो कि मेरे स्वयं सिद्ध किए हुए फलित मंत्र है।
इस मंत्र की खोज जगत कल्याण हेतु की गई है। इसके दुरुपयोग या अनहित किसी के करने के उद्देश्य से करने से पहले सावधान। इसे नियमित दो मिनट से लेकर एक घंटे की अवधि तक कर सकते हैं।
पहले ध्यान मुद्रा में बैठिए ध्यान मुद्रा में बैठने के बाद अपना ध्यान स्थिर करिए। फिर kleem beej Mantra को आपके इच्छित मंत्र के साथ जोड़कर प्रारंभ करिए। फिर देखिए चमत्कार , लोग चुंबक की तरह आपके ओर खिंचे चले आयेंगे।
आपके अंदर एक अद्भुत magnetic power विकसित होगा। आप के सोच और जप करने में जितनी पवित्रता और श्रद्धा के साथ शुद्धता होगी उसी अनुसार आप फलादेश की उम्मीद कर सकते हो और करिए।
ॐ क्लीम् क्लीम् कालिके मां ॐ हम फट स्वाहा
मां काली को प्रसन्न करने एवम उनकी कृपा और आशीर्वाद के साथ सुरक्षा कवच पाने के उद्देश्य से किया जा सकता हैं। नित्य केवल 108 बार या एक माला करना ही काफी हो सकता हैं।
यदि ज्यादा करना चाहते हैं तो पहले स्वयं जांच ले इस मंत्र से निर्मित ऊर्जा को झेल पाए इतनी सहनशीलता है क्या आपके अंदर ? यह सिद्ध किया हुआ मंत्र है। इस मंत्र का उपयोगी केवल किसी के ऊपर की गई विपरीत क्रियाओं को उतारने के लिए किया जा सकता हैं।
किसी के ऊपर काला जादू या तंत्र विद्या जैसे कुछ किया गया है और पीड़ित व्यक्ति की पीड़ा कम नहि हो रही हैं तो इस मंत्र को रूद्राक्ष स्फटिक माला से जप कर उस माला को एक कांच के ग्लास मे पानी लेकर माला को पानी में आधा घंटा डुबोकर रखे।
आधा घंटे बाद वह माला निकालकर पीड़ित को पानी पिला दिजिये पीड़ित को जरुर राहत मिलेगी। पर यह रोज करने से ही उचित फल की उम्मीद की जा सकती हैं।
मां काली के इस मंत्र से मां काली की कृपा प्राप्ति से पीड़ित को पीड़ा से मुक्ति मिल सकती हैं।
ॐॐ क्लीं तत सत श्रीं कृष्णये नमः ॐ
क्लीम मंत्र को भगवान कृष्ण के साथ जोड़कर भगवान कृष्ण की कृपा प्राप्त की जा सकती हैं। श्री कृष्ण का यह एक unique मंत्र हैं जिसे मैने स्वयं सिद्ध किया है। श्री कृष्ण की भक्ति में यह मंत्र जोड़कर जपने से मंत्र की ऊर्जा शक्ति और बढ़ जाती हैं। इस मंत्र से जीवन में आप जो चाहते हो वह भी आकर्षित कर सकते हो।
रोग बीमारी से मानसिक शारिरिक व्याधियों से परेशान हो तो भी इसे जपा जा सकता है।

ॐ क्लीं कामदेवाय कामना पूर्णरूपेण नमः
यह कामदेवजि का बहुत ही शक्तिशाली मंत्र है। यह प्रेम संबंधित समस्याओं का समाधान पाने के उद्देश्य से यह जप किया जा सकता हैं।
कामदेवजी के इस मंत्र जाप से टूटे हुए प्रेम को दोबारा से जोड़ने की कोशिश की जा सकती हैं। इस मंत्र के जप से जो ऊर्जा शक्ति निर्मित होगी वह आपके टूटे हुए रिश्ते को जोड़ने में मदद कर सकता है।
Conclusion
हमने आपको positive energy से निर्मित positivity के साथ उपयोग करने के लिए बताए हैं। जो भी साधक इसे किसी के मदद के उद्देश्य से या मानव जाति के कल्याण हेतु उपयोग करेंगे उनको यह सभी मंत्र फलदाई सिद्ध हो सकते हैं।
क्लीम बीज मंत्र साधना से साधक सिद्धि प्राप्त करने की भी कोशिश कर सकते हैं पर इसके लिए गहरे ध्यान में उतरने की आवश्यकता है।
🙏 धन्यवाद
जय श्री कृष्ण
ॐ नमः शिवाय