पति पत्नी का रिश्ता दुनियां में क्या इस जहान में भी आप कह सकते है सबसे अनोखा, निराला एक अलग ही रिश्ता होता है। ये सिर्फ एक विश्वास की नींव पर टिका होता है। जिसकी डोर दोनो ओर से दो लोगो के हाथ मे थामी हुई रहती हैं। ये दो अनजाने लोग एक विवाह के बंधन में बंधकर आजीवन साथ रहने की कसमें वादे लेकर पूरा करने की कोशिश भी करते है। ये सिर्फ एक दूसरे की भावना और विश्वास प्यार भरा रिश्ता है फिर क्या कारण हैं जो आजकल की पीढ़ी मे जीवन भर निभा नहीं पाती और जीवन के बीच राह में एक दूसरे को छोड़ने पर मजबूर हैं।
पति पत्नी के बीच लड़ाई का मुख्य कारण
एक राज की बात अक्सर पति पत्नी में लड़ाई का मुख्य कारण बिना कारण ही होती हैं।
दुनियां में सबसे करीबी रिश्ता पति पत्नी का ही होता है समय रहते धीरे धीरे इन्सान के सभी रिश्ते छूटते जाते है पर पति पत्नी का रिश्ता ही ऐसा जो जीवन के अंतिम पड़ाव तक साथ रहते हैं।
पर कोई कोई दाम्पत्य जोड़े में कुछ नासमझी, ego, लापरवाही जैसी कुछ बातों से लड़ाई झगडे शुरू हो जाते हैं और अब आजकल के इस नई पीढ़ी में सहनशीलता की कमी और आपसी तालमैल ना बैठ पाने से तलाक या बिछोह की परिस्तिथिया उत्पन्न हो जाती है।
सामाजिक दबाव भी और बच्चे के जीवन में आने के बावजूद पति पत्नी एक दूसरे को साथ निभाकर साथ रहने को विवश नहीं कर पाते है। इसका कारण आधुनिकता के नाम पर झुटी आजादी का ढोंग ओढ़कर आजादी के नाम पर झुटी आजादी के पीछे भागना कहा तक उचित है।
जिसका परिणाम ये सामने निकल कर आ रहा है live in relationship , यहां तक कि विवाह पूर्व भी संबंध वह भी एक नहीं कइयों से बनाने में भी संकोच नहीं करते और तो और विवाहित लोग भी extra marital affairs रखने से भी हिचकिचाहट नहीं कोई प्रकार से।
अब आप आधुनिकता कहेंगे या दूसरी संस्कृति से उधार लिया हुआ संस्कार । दूसरों की नकल करने के चक्कर खुद का अस्तित्व भी खो चुका है। सामाजिक ढांचा भी अब पूरी तरह से चरमरा चुका है।
पति पत्नी के बीच लड़ाई का कारण ये भी हो सकता है परवरिश क्योंकि आजकल माता पिता दोनो को ही job एक अच्छा जीवन व्यतीत करने के लिए करना पड़ता हैं।
मजबूरीवश बच्चा क्रश, आया बाई के सहारे पलने मे बच्चा को सही मार्गदर्शन और सही सहानुभूति की जरूरत पड़ती वह नहीं मिल पाती। जाहिर बच्चे मे बचपन से भटकाव की स्थिति बनना शुरू हो सकती हैं।
जिसका परिणाम आज एकल परिवार से लेकर अलगाव वादी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।
पति पत्नीका रिश्ता sweet poison एक मीठे जहर जो साथ ना हो तो अकेलापन उदासी छा जाती है जीवन में और हो तो प्यार भी, अपनापन और सहारा भी, सुरक्षा और आजीवन साथ भी जिसमे जीवन के खट्टे मीठे नोकझोक लड़ाई झगडे मनमुटाव और समझौते भी है।
समाचार पत्र में आए समाचार में पूर्व जन्म की सत्य है कि क्यों उस महिला ने ऐसा क्यों किया।ना हम निर्णायक है ना आलोचक हैं।जन्म के पूर्व ही हम निश्चित करके आते है। हमे ये जीवात्मा के साथ कितना समय रहना है। कितना समय हमे नहीं रहना है, समय आने पर ये जीवात्मा एक दूसरे के साथ छोड़ देते है। जरूरी नहीं कि हर जीवात्मा के संग हो, पति पत्नी का साथ खट्टा मीठा दोनों होता हैं।Lady take instantly fast decision, leave husband, next day only married to another, why? What happen? ये एक समझे जाने ऐसा अनोखा रिश्ता है। यदि जीवन में एक ऐसा मोड़ भी आता है कि एक दूसरे का साथ आगे तक निभा नहीं पा रहे तो इसके पीछे भी कोई कारण हो सकता हैं। पर पति पत्नी एक दूसरों से जितना लड़ते हैं उतना उन दोनों में प्रेम भी होता हैं। हर घटना के पीछे कोई कारण हो सकता हैं। क्युकी कब हमारी ज़िन्दगी में क्या होगा यह हम खुद तय करके आते है जन्म लेने के पूर्व।